आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी, मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ उपेन्द्र कुमार अग्रवाल (आईपीएस) ने 20वी वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में चल रही आरटीसी का भ्रमण/निरीक्षण किया।
सर्वप्रथम सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला व उपसेनानायक अशोक कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। तदुपरांत आईजी ने आरटीसी मेस, क्लासरूम, आरटीसी बैरक, कंप्यूटर रूम, जी$11 बिल्डिंग व स्टोर रूम आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
आईजी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करने आए 398 आ.ना.पु. की महिला रिक्रूट आरक्षी से वार्ता कर समस्या पूछी तथा समस्याओं का अनुसरण करते हुए तत्काल कार्रवाई करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने उत्साह वर्धन व मनोबल को बढ़ाते हुए खान-पान व स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने के लिए आवश्यक सुझाव दिया। निरीक्षण के दौरान शिविरपाल अमरनाथ यादव, सूबेदार मेजर बीजेंद्र सिंह, आरटीसी प्रभारी राहुल मद्धेशिया, आरटीसी आउटडोर प्रभारी लोलारख सिंह एवं वाहिनी के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल