पोखरे में डूबने से मजदूर की मौत

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ककरही गांव में गुरुवार की दोपहर दिहाड़ी मजदूर की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
धर्मेन्द्र कुमार 37 पुत्र सोहित राम, दोपहर करीब दो बजे गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित पोखरे में गिर गया। जब कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे पानी में देखा तो तत्काल शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। गंभीर स्थिति में उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलरियागंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। धर्मेन्द्र पेशे से दिहाड़ी मजदूर था और परिवार में एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और दो पुत्रियाँ हैं।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *