रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के शाहखजुरा गांव में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग ने नोटिस जारी कर कब्जा मुक्त का निर्देश दिया है। शीघ्र ही अवैध कब्जे पर बुलडोजर गरजेगा। नोटिस जारी होते ही अतिक्रमणकारियों में हडकंप मच गया।
बुधवार को तहसीलदार सदर ने रानी की सराय थाने के शाहखजुरा गांव मंे एक दर्जन लोगांे द्वारा सरकारी सुरक्षित भूमि पर कच्चा मकान, शौचालय, टीनशेड आदि से किये गये अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ नोटिस जारी की। नोटिस जारी होते ही अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। नोटिस जारी के बाद स्वयं कब्जा न हटाने पर राजस्व विभाग अवैध कब्जा को ढहाने की कार्रवाई करेगा। तहसील प्रशासन द्वारा शासन के निर्देश पर सरकारी भूमि पर किये गये अवैध कब्जे पर नजर टेढी है। ऐसे मंे समय सीमा पूरा होते ही अवैध कब्जे पर बुलजोजर चलेगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा