फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर समारोह अयोजित कर उन्हे सम्मानित किया गया। इस दौरान कोतवाली के लोगो ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा किया।
फूलपुर कोतवाली परिसर में रविवार को कोतवाल सच्चिदानंद की अध्यक्षता में सेवा निवृत्त उपनिरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी गयी। कोतवाल सच्चिदानंद ने कहा कि सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक जय प्रकाश पाण्डेय का व्यक्तित्व और कृतित्व सराहनीय रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के लोगो के विवाद को निष्पक्षता पूर्वक हल किया। इनका कार्यकाल फूलपुर के लिए यादगार रहेगा। कोतवाली फूलपुर के उपनिरीक्षको और पुलिस कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त जयप्रकाश पाण्डेय को माल्यार्पण व उपहार देकर उन्हें भावभीनी विदाई दिया। इस अवसर पर गंगा राम बिन्द, दिनेश त्रिपाठी, प्रियंका तिवारी, उमा शंकर यादव, दिनेश वर्मा, आदेश यादव, गौतम सरोज, अनुराग पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह, नवनीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय