एक राष्ट्र एक चुनाव से देश की अर्थव्यवस्था पर बोझ होगा कम- नीलम सोनकर

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फूलपुर क्षेत्र पंचायत सभागार में व्यापारियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एक राष्ट्र एक चुनाव की जिला संयोजक नीलम सोनकर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव के फायदों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एक राष्ट्र एक चुनाव की जिला संयोजक पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। बार बार चुनाव में होने वाले खर्च से बचा जा सकता है। आजादी के बाद पहले चुनाव साथ मे ही हुआ करते थे। लेकिन बाद में चुनाव अलग अलग कराया जाने लगा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से एक राष्ट्र एक चुनाव कराने का निर्णय लिया है। जिसका हम सभी लोग स्वागत करते हैं। उन्होने कहा कि जब चुनाव अलग अलग होते हैं तो सभी कर्मचारी और अधिकारियों को बार बार चुनाव में लगना पड़ता है। लोकसभा विधान सभा का चुनाव एक साथ कराने के सौ दिन बाद पंचायत और नगर पंचायत सहित अन्य चुनाव कराया जाय। किसी राज्य में अल्प मत के नतीजे आ जाय तो वहाँ पुनः चुनाव कराए जाय। एक साथ चुनाव कराने से खर्च से देश बच जाएगा। देश आगे बढ़ेगा और देश का विकास होगा। इसलिए बड़े स्तर पर बात चीत के साथ ग्रामीण स्तर पर मतदाता को जागरूक कर उनकी राय जानने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में यह अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष रुंगटा और संचालन दिलीप सिंह बघेल ने किया। इस मौके पर भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, बद्री प्रसाद निषाद, रत्नेश बिंद, दुर्गेश अग्रहरि, अंशुमान जायसवाल, नागेंद यादव, पंकज पाण्डे सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *