भगवान परशुराम ने किया सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की रक्षा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय एक मैरेज हाल के सभागार में ब्राह्मण चेतना मंच के तत्वाधान में परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मनीष मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि डा.सरोज पांडेय रहे। अध्यक्षता डॉ.कौशल किशोर मिश्रा ने किया। सर्वप्रथम भगवान विष्णु के छठे अवतार माने गए भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मनीष मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को दिशा और दशा देता है। ब्राह्मण सदा से समाज का नेतृत्व कर समाज को बुराइयों से बचाया है। चन्द्रजीत तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से ही समाज की बुराइयों को समाप्त करने का हर संभव प्रयास किया है और आज भी कर रहा है। आज ब्राह्मण समाज असंगठित होने की वजह से कमजोर पड़ा है। इस समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। डा.सरोज पांडेय ने कहा कि भगवान परशुराम संपूर्ण ब्रह्मांड की रक्षा किए हैं इसलिए भगवान परशुराम संपूर्ण ब्रह्मांड के देवता हैं। उन्होंने ब्राह्मणों को एकता में रहने की अपील किया।
इस मौके पर सुनील कुमार पांडेय, प्रभाकर तिवारी, रामकृष्ण चौबे, नीरज तिवारी, आनंद तिवारी, प्रदीप मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, घनश्याम पांडेय, शेरू पांडेय, श्याम बिहारी चौबे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *