पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार राय के द्वारा समस्त जिलाध्यक्ष और अन्य माध्यमों से प्राप्त सुझावों को यथासंभव स्वीकार करते हुए संगठन के विस्तार और विकास को गति देने के उद्देश्य से रामनवमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें 16 लोगों के नाम की घोषणा की गई।
राम इकबाल राय को प्रदेश कार्य समिति सदस्य जो की ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देवरिया, कुलदीप पांडे प्रदेश कार्य समिति सदस्य वर्तमान में जिला अध्यक्ष गोरखपुर, आदित्य शिवा राय प्रदेश कार्य समिति सदस्य वर्तमान में जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर, अजीत राय प्रदेश कार्य समिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष मऊ, सुमित राय प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य जनपद मऊ के निवासी हैं। अखिलेश राय प्रदेश कार्य समिति सदस्य वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष कुशीनगर, संगठन ने बनाए गए सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने पदों के कर्तव्यों का सुचारू रूप से निर्वहन करेंगे।
रिपोर्ट-बबलू राय