अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना परिसर में व्यापार मंडल समेत सामाजिक लोगों द्वारा सम्मान समारेाह का आयोजन कर स्थानांतरित थानाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
19 फरवरी 2024 को अतरौलिया थाने का कार्यभार ग्रहण करने वाले थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण मेंहनाजपुर थानाध्यक्ष के रूप में हो गया, तत्पश्चात बुधवार को थाना परिसर में ही थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह को सम्मान सहित विदाई दी गई, जिसमें व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधिओं ने उन्हें सम्मान में फूल मालाओं से लाद दिया। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। अतरौलिया थाने पर लगभग 1 वर्ष के प्रशासनिक ड्यूटी के दौरान थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा सराहनीय कार्य किये गए, त्योहार पर लगातार लोगों से आपसी सौहार्द बनाने की अपील की गई। थाना क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने में काफी प्रयास किया गया। जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं को समय से निस्तारण किया गया। ततपश्चात महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए अपराध को नियंत्रण करने के लिए थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने अंबेडकर नगर की सीमा पर तीन पुलिस चौकियो का प्रस्ताव अपने उच्च अधिकारियों को रखा जिनको उच्च अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर तीनों चौकिया का निर्माण कराने का आदेश दिया, जहां थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने स्थानीय लोगों के सहयोग और मदद से अतरौलिया थाने के अंतर्गत तीन पुलिस चौकिया का निर्माण कराया जो की अंतिम चरण पर है। जिसमें अंबेडकर नगर सीमा क्षेत्र पर स्थित मखनहा पुलिस चौकी, बढ़या पुलिस चौकी तथा टोल प्लाजा के निकट लोहरा में पुलिस चौकी समेत वॉच टावर का निर्माण कराया गया, जिसकी लोगों ने काफी सराहना की। इस दौरान उनके स्थानांतरण की खबर सुनते ही क्षेत्र के संभ्रांत लोगों समेत अन्य लोग पहुंचकर उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दिया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह काफी भावुक नजर आए, वही अतरौलिया थाना अध्यक्ष के रूप में अब मेहनाजपुर थाना अध्यक्ष रहे उप निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा को अतरौलिया थाने का नवागत थाना अध्यक्ष बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू, रमेश सिंह रामू, अखंड प्रताप सिंह, हर्षित सिंह, सत्येंद्र सिंह सोनू, काली प्रसाद सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष हिमांशु विनायकर उर्फ टीटू उपाध्यक्ष, प्रवीण मद्धेशिया, पत्रकार राजेश सिंह, आशीष निषाद, आकाश मोदनवाल, विनोद राजभर तथा उप निरीक्षक पवन शुक्ला, संतोष कुमार ,राजेंद्र कुमार ,जफर आयुब, रमेश सिंह, विनय यादव, मयंक नारायण सिंह, शाहिद खान, उमेश चंद, अनुराधा यादव, रवि शंकर भारती एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद