लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिव शक्ति इण्टरप्राइजेज पेप्सी कोल्ड ड्रिंक एजेन्सी से 70 लूट की झूठी सूचना देने वाले महिला समेत दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह थाना देवगांव द्वारा तहरीर दिया गया कि शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल निवासी मथुरापुर नन्दापुर थाना देवगांव के शिव शक्ति इण्टरप्राइजेज पेप्सी कोल्ड ड्रिंक एजेन्सी से दो अज्ञात बदमाशों द्वारा असलहे के बट से मारकर दो बैग में रखे 70 लाख रूपये लूट लिया गया। जिसकी जांच उच्चाधिकारीगणों द्वारा किया गया तो घटना मनगढंत व झूठा पाया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल निवासी मथुरापुर नन्दापुर थाना देवगांव, जेवा निसार पत्नी इम्तियाज निवासी मिर्जापुर थाना देवगाव के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल निवासी मथुरापुर नन्दापुर थाना देवगांव व अभियुक्ता जेवा निसार पत्नी इम्तियाज निवासी मिर्जापुर थाना देवगाव अभियुक्त शिवकुमार जायसवाल के घर के सामने बहद ग्राम नन्दापुर मथुरापुर से पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद