फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामुहिक बिवाह योजना के जिले के 8 ब्लाकों के 101 वर और वधुओं का वैवाहिक कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अरुण कांत यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ब्लाक परिसर में फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज, ठेकमा, मिर्जापुर, अहरौला, अतरौलिया, कोयलसा के परिजनों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा सामुहिक विवाह कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ, सिंदूर दान और अग्नि को साक्षी मानकर 101 वर बधूओ ने एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाया और एक दूजे ने जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें खाई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुण कांत यादव ने कहा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के इस फूलपुर ब्लाक परिसर में जिले के 8 ब्लाकों का यह ऐतिहासिक सामुहिक विवाह कार्यक्रम है। हमारे हिन्दू मत के अनुसार विवाह को सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। अगर जन्म का रिश्ता साथ साथ निभाले तो सात जन्म का पूण्य मिल जाता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने कहा कि 8 ब्लाकों के कुल 101 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। 101 जोड़ो का मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत फूलपुर ब्लाक में हुआ है। सभी को योजनाओं के तहत जो भी लाभ है उसे दिया गया है। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी विमला चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, एडीओ समाज कल्याण गौरव यादव, एडीओ सहकारिता राजेन्द्र प्रसाद सतीश राय ग्राम विकास ग्राम पंचायत अधिकारी, शैलेन्द्र, अखिलेश यादव, अभिमन्यु, अअरविन्द, रमेश यादव, विजय बहादुर, अमित यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय