माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नई उम्मीद सेवा समिति के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर गुरुवार को फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा अतरडीहा में विकलांग लोगों को कंबल वितरण किया। नई उम्मीद सेवा समिति के प्रबंधक सुजीत जायसवाल आशु ने कहा कि असंख्य युवाओं के प्रेरणापुंज, माँ भारती के सच्चे सपूत, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आजाद हिंद फौज के महानायक और राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए उनके संघर्ष युगों युगों तक सभी भारतवासियों के लिए प्रेरणादायी रहेगा। इस मौके पर राम मिलन अग्रहरि रमेश राजभर अशोक यादव दीपक राजभर लालमन यादव विक्रांत पाण्डेय आदि रहे।।
रिपोर्ट-श्यामसिंह