पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा अंतर्गत सेठारी गांव निवासी संतोष पासवान भाजपा जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा ने अपने पिता की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर गरीब महिलाओं में कंबल और प्रसाद का वितरण किया। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। संतोष पासवान ने बताया कि आज जो भी मेरे पास है सब मेरे पिता का दिया हुआ है। इसलिए मैं अपने पिता की पुण्य तिथि के अवसर पर गरीब महिलाओं को ठंड के महीने में कंबल देना उचित समझा और अपने पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाकर कंबल का वितरण करवाया। इससे मेरे अंतरात्मा को बहुत खुशी महसूस हुई। मेरा प्रयास रहेगा कि हर साल इसी तरह से पिता की पुण्य तिथि पर गरीबों को कंबल वितरित करूं। इस मौके पर बिलरियागंज के मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, सभासद अमरजीत सरोज, हरिकेश राजभर, श्रवण यादव, विनोद पाठक, अशोक राय, रामनयन राय, जगतपाल सिंह, सूर्य प्रकाश मिश्र, कृपा शंकर राय आदि लोग उपस्थित रहे। रिपोर्ट-बबलू राय
निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील प्रांगण में शनिवार को उपजिलाधिकारी रवि कुमार ने कम्बल बांटा गया। सर्दी के प्रकोप को देखते हुए गरीब असहाय वृद्धजनों को शासन के निर्देश पर निजामाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी द्वारा कंबल बांटा गया। तहसील के सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें 230…
बूढनपूर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बूढ़नपुर में बीजेपी के युवा नेता डॉ.मनीष त्रिपाठी द्वारा 10 गांव के 1000 गरीबों में कंबल वितरण किया गया। कम्बल पाकर गरीबो के चेहरे खिल गये।कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों…
अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र की सबसे बड़ी आबादी वाले ग्राम सभा लोहरा ग्राम प्रधान शिखा व प्रधान प्रतिनिधि राज कपूर पूर्वांचल द्वारा नव वर्ष के अवसर पर बुधवार को अपने आवास पर सैकड़ो गरीब परिवारों को कंबल व साल वितरित किया।भीषण ठंड को देखते हुए ग्राम प्रधान शिखा के हाथों…