अनेक जातियों के साथ आज भी हो रहा अन्यायः ओमप्रकाश

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के रामलीला मैदान में गुरुवार को भागीदारी पार्टी के तत्वावधान में आयोजित वंचित शोषित भागीदारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आजादी के 76 साल बीत जाने के बाद भी वंचित समाज को केवल वोट बैंक समझा जाता है।
कहा कि हम लोग जमीन पर काम करने वाले लोग हैं। अनेक जातियां ऐसी हैं जिनके साथ अन्याय हो रहा है। इसको लेकर हम लोगांे को जगाने का काम कर रहे हैं। उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं है। उसका लाभ भी उन्हें नहीं मिल रहा है। ऐसे में हम लोग योजनाओं को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। लोग कहते हैं आजमगढ़ में प्रजापति नहीं हैं, जबकि यहां चार लाख से अधिक प्रजापति हैं। 11 लाख लोगों को आवास, पेंशन, स्वास्थ्य बीमा के साथ 15 लाख परिवार के लिए आवास बनाने का लक्ष्य है, जिसे सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। हर गांव में 25 परिवारों को आवास दिया जाएगा। बिना किसी शुल्क के राशन कार्ड, शौचालय बनाएं जाने का कानून पास हो गया है। लोग व्यक्तिगत शौचालय भी बना सकते हैं। जन सेवा केंद्र पर आनलाइन करने पर उनके खाते में बारह हजार रुपये पहुंच जाएंगे। आने वाले दिनों में अधिक संख्या में लोकसभा और विधानसभा सभा में महिलाओं की भागीधारी रहेगी। मुझे कलम रूपी पावर मिल गया है और योजना बना कर अमली जामा पहना दूंगा। अब बेरोजगारों को पांच लाख रुपये तक रोजगार के लिए लोन लेने पर कोई ब्याज नहीं देना होगा। मेरे द्वारा एक देश एक शिक्षा की मांग चल रही है। भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम चंद प्रजापति ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन हरिवंदन प्रजापति ने किया।
इस मौके पर भागीदारी पार्टी के प्रदेश प्रमुख अध्यक्ष अशोक कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डाक्टर महेश चंद प्रजापति, सुनील कुमार, कीर्ति प्रकाश द्विवेदी, गुलजार शेख, राकेश विश्वकर्मा, राजेश मोदनवाल, कृति प्रताप, विकास, चंद्रजीत, राजू, राजेश प्रजापति आदि थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *