मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुभ मुहूर्त में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना के लिए गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन हुआ। तहसील मुख्यालय से चंद कदम दूरी पर स्थित ग्राम करौती के शिव राम मंदिर प्रांगण में गुरुवार को आचार्य पं. अतुल जी महाराज, पं. विजय पांडेय ने मुख्य यजमान पं. गिरीश चतुर्वेदी से भगवान परशुराम के भव्य प्रतिमा का विधि विधान पूर्वक मन्त्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चना कराई। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्ंदन पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम योग, वेद और नीति में पारंगत थे। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र एवं ऋचीक के आश्रम में शिक्षा प्राप्त की। त्रेतायुग से द्वापर युग तक परशुराम के लाखों शिष्य थे। भगवान विष्णु के छठे अवतार थे।
मुख्य यजमान श्री चतुर्वेदी ने आगतजनों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर लालविहारी दुबे, अनिरुद्ध तिवारी, डॉ.नरेंद्र पांडेय, योगेंद्र पांडेय, पप्पू उपाध्याय, आनन्द मणि, अखिलेश पांडेय, हरिहर चौबे, जगदम्बा तिवारी, पथरु बाबा, अखिलेश चतुर्वेदी, परितोष कुमार, अमित चतुर्वेदी, रामसरन वर्मा, राधेश्याम सिंह, कल्लन यादव, मुकुटधारी यादव, रत्नसेन चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *