आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कूबा पीजी कालेज दरियापुर नेवादा में महाविद्यालय के स्थापना दिवस, नारी शक्ति मिशन फेज-5 के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्रा अंशिका गुप्ता बीकाम तृतीय वर्ष को एक दिन के लिए प्राचार्य पद पर कार्यभार दिया गया। उन्होंने अपने पद पर रहते हुए महाविद्यालय में निर्धारित परिधान में ही छात्राओं के साथ-साथ छात्रों को भी आने का आदेश दिया तथा टायलेट की साफ सफाई भी अपने निर्देशन में कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीयूष सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ.अनिल कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो.अभिमन्यु यादव, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी, कम्प्यूटर प्रशिक्षक सुशील कुमार पांडेय, डॉ.पंकज पांडेय सहित प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र, छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन डॉ.राणा प्रताप सिंह ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल