आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 27वीं वाराणसी जोन की अंतरजनपदीय प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों के चेहरे खिले नजर आए। जूडो कलस्टर (महिला/पुरुष), बुशु, ताइक्वांडो, कराटे और पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का एसपी ने समापन किया। फाइनल प्रतियोगिता में जूडो कलस्टर (महिला/पुरुष) में आजमगढ़, बुशु में जनपद जौनपुर (पुरुष), ताइक्वांडो (महिला/पुरूष) में जनपद चंदौली व पेंचक सिलाट में जनपद गाजीपुर (पुरुष) वर्ग में विजेता रही। बीते 14 नवंबर को पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा पुलिस लाइन में 27वीं वाराणसी जोन की अंतरजनपदीय जूडो कलस्टर (महिला/पुरुष), बुशु, ताइक्वांडो, कराटे और पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया था। प्रतियोगिता में कुल छह जनपदों के कुल 76 पुरुष-महिला खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आजमगढ़ से 29, जौनपुर से 24, चंदौली व गाजीपुर से 08-08, भदोही से 05 तथा जनपद वाराणसी से 02 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था।
प्रतियोगिता के फाइनल विजेता जूडो कलस्टर (महिला/पुरुष) में आजमगढ़, बुशु में जौनपुर (पुरुष), ताइक्वांडो (महिला/पुरुष) में जनपद चंदौली व पेंचक सिलाट में जनपद गाजीपुर (पुरुष) टीम विजेता रही। शनिवार को पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। जूडो प्रतियोगिता में पुरुष व महिला में प्रथम शील्ड (चल वैजंती) आजगमढ़ को मिला। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पुरुष व महिला में प्रथम शील्ड (चल वैजंती) जनपद चंदौली व जौनपुर को मिला।
वुशु प्रतियोगिता पुरुष में प्रथम शील्ड (चल वैजंती) जनपद जौनपुर, पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में पुरुष में प्रथम शील्ड (चल वैजंती) जनपद गाजीपुर को मिला। प्रतियोगिता के समापन पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल