पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंधरापुर थाना अंतर्गत दरौरा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहे युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। झारखंड प्रांत के गुमला जनपद के भरनो थाना अंतर्गत गुलाइची टोला गांव निवासी संजय 22 वर्ष पुत्र गोबरी ने शुक्रवार की सुबह मंडई के बल्ली से फंदे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह लगभग आठ बजे उसकी भाभी विनीता जब उसे जगाने गई तो देखा उसका शव लटका पड़ा था। देखते ही उसने शोरगुल मचाना शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक चार वर्ष पूर्व काम करने जनपद स्थित भट्टे पर आया हुआ था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
रिपोर्ट-बबलू राय