संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के फत्तनपुर स्थित पैराडाइज कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य रीना उपाध्याय व जिला पंचायत सदस्य मंशा यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। बच्चांे ने महिलाओ की आज़ादी, फ्लावर, छात्र जीवन में मोबाइल से दूरी, रंगोली, अनेकता में एकता, मदर्स लव, जल ही जीवन आदि डिज़ाइन में अपने हुनर को बिखेर कर रंगोली के माध्यम से लोगो को अचंभित किया। इस दौरान प्रबंधक संजय उपाध्याय ने कहा कि रंगोली का धार्मिक महत्व बहुत बडा है। यही कारण है कि लोग दीपावली के मौके पर इसे बनाते हैं। यह सौभाग्य, समृद्धि और खुशियांे का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रीना उपाध्याय, पारो, अरुण, खुशी, वर्तिका, प्रियंका, रंजू आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-राहुल यादव