लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज में देर रात तक मां दुर्गा की स्थापित प्रतिमाओं का विधि विधान व जयकारों के बीच विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान पुलिस चाक चौबंद दिखाई दी। डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे।
शरद पूर्णिमा के अवसर पर लालगंज में स्थापित की गई की मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार की देर रात तक धूमधाम के साथ किया गया। लालगंज में मां दुर्गा की मूर्ति मेले में कई समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल बना कर स्थापित की गयी थी। दो दिवसीय भव्य मेले के बाद विसर्जन काफी धूमधाम से शनिवार को देर शाम से शुरु किया गया जो देर रात तक चलता रहा। विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में युवा डीजे की धुन पर थिरकते हुए पूरी बाजार का भ्रमण कर लगभग एक किलोमीटर के विसर्जन जुलूस में ढोल नगाड़े और डीजे की धुन के बीच मां दुर्गा के जयकारे के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल ले गये। विसर्जन जुलूस में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किये गये थे। प्रशासन द्वारा निर्धरित स्थान पर आरती किये जाने के बाद सभी प्रतिमाओं को विधि विधान से विसर्जित करा दिया गया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के उत्साही युवक विभिन्न प्रकार की धुन पर थिरकते दिखाई दिये। विसर्जन जुलूस में सांस्कृतिक झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद