फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के बघौरा इनामपुर में स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस धूमधाम से मनाया गया। वृद्धजनों को मिष्ठान फल अंगवस्त्र दिया गया।
धनंजय कुमार मिश्रा पत्नी के साथ पहुंच कर वृद्धजनों के साथ बैठकर बातचीत की और उन्हें खुशियां बांटी। प्रत्येक वृद्धजनों से मिलकर उनके हाल-चाल को जाना। एसडीएम निजामाबाद अतुल कुमार गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, डा.आलेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम में 80 वृद्ध पुरुष और महिला मौजूद रहे जिसमें 31 महिला 49 पुरुष शामिल हैं। सभी का मेडिकल चेकअप भी चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया। आवश्यकता अनुसार दवाइयां का भी दी गयी। धनंजय कुमार द्वारा अंग वस्त्र और फल मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब और रोटरी क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे जिनके द्वारा बर्तन अंगवस्त्र फल इत्यादि का वितरण भी किया गया। वहीं क्षेत्र के समाजसेवी डॉ.इमरान अहमद और ग्राम प्रधान फरिहा अबू बकर खान ने भी वृद्धजनों को फल और मिष्ठान का वितरण किया। संस्था अधीक्षक श्याम पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव