लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर से पल्हना मार्ग पर शुक्रवार की सायं लगभग छः बजे साइकिल सवार फर्नीचर कारीगर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देवगांव कोतवाली के नरसिंहपुर गांव निवासी रामजनम वर्मा पुत्र झिलमिट वर्मा फर्नीचर कारीगर का कार्य करता था। शुक्रवार को किसी कार्य के लिए साइकिल से देवगांव कोतवाली के कोटा बुजुर्ग बाजार गया था। वापस लौटते समय साइकिल सवार को नरसिंहपुर बनवासी बस्ती के कुछ दूर आगे पूरब दिशा मे बढा था कि पीछे से आ रही अनियंत्रित अज्ञात वाहन राैंदते हुए भाग निकला। दुघर्टना की सूचना पर स्थानीय लोगों व परिजनो के पहुंचने पर मृतक रामजनम वर्मा की पहचान हुई। मृतक की पत्नी विमला देवी व बच्चे बच्ची मुम्बई के कान्दिवली मंे रहते हैं। मृतक के चार पुत्र पुत्री विशाखा, विशाल, लाली, व प्रांजल मुंबई में पढ़ाई करते हैं। सूचना पर पहुंचे देवगांव कोतवाल विनय कुमार मिश्रा व उपनिरीक्षक गिरजेश यादव, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, गुलाब यादव, कांस्टेबल संतोष सिंह, दुर्विजय तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद