प्रवीन मद्धेशिया उपाध्यक्ष, प्रवेश कसौंधन बने मीडिया प्रभारी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत स्थित व्यापार मंडल के संरक्षक रहे सगीर अंसारी के प्रतिष्ठान पर कोर कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमांशु विनायकर और कमेटी के अन्य सदस्यों के विचार विमर्श के बाद अन्य पदों पर पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई।
सगीर अंसारी पूर्व की तरह संरक्षक के पद पर बने रहेंगे। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर प्रवीन मद्धेशिया को जिम्मेदारी दी गयी है। महामंत्री के पद पर शिवम सोनी, कोषाध्यक्ष के पद पर राजू यादव एवं संगठन मंत्री के लिए चार पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमंे नितेश जायसवाल, इमरान अहमद, बंटी शर्मा को शामिल किया गया। इसके अलावा पांच सदस्यीय विशेष पैनल भी बनाया गया जिसमंे अमित जायसवाल पिंटू, नवनीत जायसवाल, अमित जायसवाल, विक्की मद्धेशिया, मनीष मद्धेशिया को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में प्रवेश कसौंधन को मनोनीत किया गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *