संदिग्ध परिस्थितियों में दिव्यांग ने फांसी लगाकर दी जान

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरकौली गांव में एक दिव्यांग युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पानी की टंकी के पास रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए जांच पड़ताल में जुट गयी।
रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरकौली गांव में दिव्यांग चंद्रजीत मौर्य 38 वर्ष पुत्र रघुराई मौर्य दुकान चलाता था। संदिग्ध परिस्थितियों में तुरकौली गांव में स्थित पानी की टंकी के पास रस्सी के सहारे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक दिव्यांग युवक का लटका शव शनिवार को देखा तो पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृत युवक चार बच्चों का पिता था। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *