संचार क्रांति के जनक थे स्व.राजीव गांधी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष नजम शमीम की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनायी गयी। कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए नमन किया। उसके उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में देश की बागडोर को संभालने का काम किया था। दूरदृष्टि एवं पक्के इरादे से उन्होंने संचार क्रांति पंचायती राज समेत 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाने और पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों को पर्याप्त शक्ति देने का काम किया। वे एक नेता ही नहीं बल्कि संचार क्रांति के जनक थे। उसी का परिणाम है कि आज देश विज्ञान, तकनीकी और संचार क्रांति के क्षेत्र में विश्व के बड़े देशों को मात दे रहा है। अल्प समय में ही उन्होंने देश के विकास के लिये अनेक कार्य किये और देश की एकता अखंडता की रक्षा करते हुये शहीद हो गये। देश का प्रत्येक नागरिक उनका सदैव ऋणी रहेगा।
गोष्ठी को उपाध्यक्ष शाहिद खान, महासचिव गोविंद शर्मा, रेयाज़ुल हसन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बालचंद राम, मो.अफ़जल, नसीम अहमद, अबसार अहमद, शारिक ख़ान, साकिब, जितेंद्र, शमसुल, समीर अहमद, बेलाल अहमद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *