पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज नगर स्थित मदरसा जामीअतुल फलाह में रविवार को हाफिजा की पढ़ाई करने वाले 14 वर्षीय मोहम्मद आसिफ की वहां के एक अध्यापक ने जमकर पिटाई कर दी। कारण कि छात्र बरसात की वजह से स्कूल नहीं जा पाया था, लेकिन शाम को चलने वाले एक्स्ट्रा क्लास में पहुंच गया। जब वह पढ़ने गया तो उसे पढ़ाने वाले अध्यापक ने बिना कारण छड़ी से पिटाई कर दी।
किसी तरह से जान बचाकर घर आया। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत मदरसा के प्रिंसिपल मौलाना जावेद सुल्तान से किया। कुछ देर बाद पीड़ित के पिता की मोबाइल पर मदरसे के प्रिंसपल का मैसेज आया कि हमने उस अध्यापक को बर्खास्त कर दिया है।
पता चला है कि यह हाफिज अबूजर इससे पहले बिलरियागंज ब्लाक के शेखोपुर मदरसा में पढ़ाता था, जो बिहार का रहने वाला है। पीड़ित ने इस मामले में थाना पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। घायल छात्र का अभी भी सामुदायिक स्वस्थ केंद्र बिलरियागंज में इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट-बबलू राय