निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय निजामाबाद पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल विहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गयी। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों का वर्णन किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, जिला मंत्री संतोष कुमार गोंड़, जिला मंत्री शैलेन्द्र नाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रवीण सिंह, जय प्रकाश सिंह व मण्डल अध्यक्ष गगन कुमार कश्यप, मण्डल अध्यक्ष आशुतोष राय, हरिकेश तिवारी, रंजीत चौहान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव