मंदिर जाने वाले रास्ते पर बह रहा नाले का गंदा पानी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील का ऊदपुर गांव फूलपुर नगर से सटा हुआ है। गांव स्थित प्राचीन गढ़वा मन्दिर के मुख्य मार्ग पर गन्दा पानी बहाये जाने से शिव भक्तों में आक्रोश है। एसडीएम से गुहार लगाते हुए शिव भक्तों ने जल निकासी की मांग किया है।
ऊदपुर गांव के समाज सेवी अभय सिंह, अंगद सोनकर, शैलेन्द्र सोनकर, सचिन यादव, अशोक यादव, अंगद मौर्य ने उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी को पत्रक देकर गुहार लगायी है कि ऊदपुर ग्राम सभा फूलपुर नगर से सटा हुआ है और शबाना मार्ग के बगल कुंवर नदी किनारे प्राचीन गढ़वा मन्दिर स्थित है। यहां फूलपुर नगर के अलावा अन्य ग्राम सभा के लोग पूजा अर्चना के लिए आते हैं। मुख्य सड़क पर नाबदान का गंदा पानी बहता है। पूजन अर्चन करने वालो के अलावा अन्य लोग भी उसी गंदे पानी से होकर आते जाते हैं जिससे लोगो को काफी असुविधा भी होती है जिससे लोगो की पवित्रता खण्डित होती है। इस संबंध में प्रधान को कई बार अवगत कराया गया लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किया गया। समाज सेवी अभय सिंह और अंगद सोनकर ने पत्रक देकर उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग किया है। एसडीएम ने खण्ड विकास अधिकारी फूलपुर को तत्काल समस्या निदान कराने का दिया निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तीसरे सोमवार से पूर्व नाली का पानी सड़क पर किसी हाल में न बहने पाए।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *