आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कुश्ती संघ की तरफ से जनपद निवासी सुरेश कुमार उपाध्याय को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का महासचिव बनने के उपरांत प्रथम बार गृह जनपद आगमन पर सर्वाेदय पीजी कालेज में स्वागत किया गया।
राजेंद्र प्रसाद यादव अध्यक्ष आजमगढ़ जिला कुश्ती संघ एवं चेयरमैन सर्वाेदय ग्रुप आफ एजुकेशनल इस्टीट्यूट, विजय शंकर यादव उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ, आनंद देव उपाध्याय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ, बुझारत यादव उपाध्यक्ष आजमगढ़ जिला कुश्ती संघ, शंभू नाथ यादव ‘साधु यादव’ अध्यक्ष आजमगढ़ जिला कबड्डी संघ व पूर्व ब्लाक प्रमुख, अजेन्द्र राय जिला ओलम्पिक संघ, ऋत्विक जायसवाल चेयरमैन वेदांता द्वारा स्मृति चिह्न, शाल व साफा के साथ स्वागत किया गया। लालचंद यादव, रामवध यादव, जयप्रकाश यादव उप क्रीड़ा अधिकारी आजमगढ़, देवी प्रसाद सिंह क्रीड़ा अधिकारी मऊ, डा. हरिराम यादव, रामानन्द यादव, प्रेमचंद यादव, श्यामलाल, चन्दन, रविकांत यादव, मोती पहलवान, रामनयन, त्रिलोकी यादव, गोविन्द यादव, युगांत उपाध्याय, रामवृक्ष, पप्पु, आशोक, अजय मौर्या, अजय शंकर यादव, सुरेन्द्र, अरविन्द, अखिलेश, श्याम सुन्दर गुप्ता, जोगिंदर, गनेश, विभा मौर्या, रागिनी यादव उपस्थित रहे। अंत में सुरेश चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि कुश्ती संघ द्वारा जो भी मुझे जिम्मेदारी दी गयी है, मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। जिले मे कुश्ती से युवाओं को जोड़ने के लिए प्रेरित करूंगा। वर्ष 2025 में जनपद में दो स्टेट लेबल की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
रिपोर्ट-सुबास लाल