आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जम्मू कठुआ जिले के बदनीता में गश्त पर निकले सेना के वाहन पर घात लगाकर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दिया जिसमें पांच जवान शहीद हो गए। पांच जवान गंभीर रुप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट चौराहे पर आतंकवादियों और पाकिस्तान का प्रतीमात्मक पुतला को फांसी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने कहा कि काफिले पर हुए आतंकी हमला देश को झकझोर दिया है। हमारे पांच जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। उन्होंने भारत सरकार से कहा कि घाटी में छिपे हुए आतंकवादियों को खोज-खोज कर मार गिराने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की जरुरत है। भारत देश में चुनाव होने के बाद विपक्ष थोड़ा मजबूत क्या हुआ आतंकवादियों के हौसले भी बुलंद हो गए और तब से देश में लगातार सेना के जवानों पर आतंकवादी हमले हो रहे हैं, जबकि सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिन्दुओं पर अभद्र टिप्पणी किया। जगह-जगह हिन्दू विरोधी ताकतंे खुलकर सामने आने लगी हैं जिससे आतंकवादियों का मनोबल बढ़ा है, जिसका परिणाम जम्मू कठुआ में सैनिकों पर आतंकवादी हमला हुआ। मिथिलेश चौरसिया ने कहा कि पूरा देश शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। इस कायराना हमले में देश ने अपने पांच वीर जवानों को खो दिया। आतंकवाद के खिलाफ चल रही इस लडाई में सेना की जवानों ने अपना बलिदान दिया। हम घायल सेना के जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार