पेपर लीक भाजपा की गलती नहीं नौजवानों के साथ षड्यंत्र: डिंपल

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेंहनगर के बंसरिया की बाग में मंगलवार को आयोजित चुनावी सभा में मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने एक ओर जहां भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया, वहीं भोजपुरी में भाषण की शुरुआत कर लोगों को प्रभावित करने का भी प्रयास किया। विश्वास दिलाया कि हम नेता जी क सपना क साकार करब।
आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के पक्ष में हुई चुनावी सभा में डिंपल ने कहा कि भाजपा के लोगों का राजनीतिक दबाव आजमगढ़ में नहीं चल पा रहा है। यहां का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। मैनपुरी से ज्यादा भरोसा आजमगढ़ से बड़ी जीत का है। भाजपा की सरकार मैनपुरी में बाजारा दे रही है, लेकिन आजमगढ़ के लोगों को खाद्यान्न के नाम पर कुछ नहीं दे रही। पेपर लीक भाजपा के लोगों की गलती नहीं, बल्कि यह नौजवानों के साथ षड्यंत्र है। अग्निवीर योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही इस योजना को समाप्त कर दिया जाएगा। कहा कि यूपी से ही इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का माहौल बन गया है। यह माहौल बता रहा है कि भाजपा की सरकार जाने वाली है। अंत में आगामी 25 मई को सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को जिताने की अपील की। पूर्व विधायक रामजग, आशीर्वाद यादव। पूर्व मंत्री चंद्रदेव यादव करैली व विद्या चौधरी, विधायक पूजा सरोज, एमएलसी शाहआलम उर्फ गुड्डू जलाली, शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव, पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, ब्लाक प्रमुख डा. कैलाश यादव, सुनीता सिंह आदि रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *