सृष्टिमीडिया आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में 75 दिनों तक फ्री बूस्टर डोज़ मेगा कैंप का शुभारंभ रविवार को किया गया। जनपद के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लोगों को बूस्टर डोज लगायी गयी।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार -आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में 75 दिनों तक फ्री बूस्टर डोज़ मेगा कैंप का शुभारंभ रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 12 स्थानों पर मेगा कैंप का शुभारंभ किया गया, जिसमें सीएचसी, पीएचसी, 100 सैया संयुक्त चिकित्सालय शामिल है। कोविड की दूसरी डोज लगवा चुके लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर है। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके वह लोग जिनको दूसरी डोज सफलतापूर्वक लग चुकी है तथा 6 माह पूरा हो चुका है ऐसे लोग प्रिकॉशन डोज जरूर लगवाएं। 75 दिनों तक यह प्रिकॉशन डोज कैम्प निशुल्क लगाया जाएगा। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर शिवाजी सिंह ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 15 जुलाई से 75 दिनों तक चलने वाले प्रिकॉशन फ्री मेगा कैंप के द्वारा लोगों को प्रिकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है। इस मौके पर चंद्रजीत तिवारी, हर्षित सिंह, रमेश सिंह रामू, दिनेश मद्धेशिया, रुद्र भान शर्मा, कृष्ण गोपाल सिंह, घनश्याम पांडे तथा अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार- रविवार को कोविड मुफ्त प्रिकॉशन डोज टीकाकरण महा अभियान का देवगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा लालगंज के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद जैद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी के टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए संकल्पित है। यही वजह है कि हर स्थान पर टीकाकरण महा अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है ताकि क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहने पाए। उन्होंने कहा सरकार सभी के स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग है और सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रख रही है। इस मौके पर अधीक्षक डॉ प्रेषक द्विवेदी, चिकित्साधिकारी डॉ विजय शंकर, फार्मेसिस्ट रामाशंकर, वार्ड बॉय राजकुमार ऐसी सुधाकर एएनएम रीता देवी सी एच ओ आकांक्षा गुप्ता लैब असिस्टेंट दिनेश कुमार तथा प्रवीण मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इसी प्रकार लालगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में सीएचसी अधीक्षक ङाक्टर वीके सिंह व जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने अमृत महोत्सव के तहत बूस्टर डोज विशेष अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राय, मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी, सर्वेश राय, आदर्श राय, विशाल राय, रजनीश जायसवाल, संजय जायसवाल, आनंद राय, हर्षवर्धन सिंह, लालमन यादव फार्मासिस्ट, सत्यम राय सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद