ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

शेयर करे

सृष्टिमीडिया आजमगढ़। युवा कल्याण विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किसान शिक्षा निकेतन उत्तर माध्यमिक विद्यालय तरवा में संपन्न हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य केडी राम ने किया 100 मीटर की दौड़ में प्रदीप अव्वल रहे जबकि खो-खो में निधि राजभर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 400 मीटर में पंकज यादव व 200 मीटर में शिवांगी यादव ने बाजी मारी। कबड्डी में बरेहता तथा तरवा के बीच खेला गया। इसमें तरवां की टीम ने बाजी मारी आयोजन के अंत में युवा कल्याण अधिकारी माता प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों को अच्छे भविष्य की कामना किया और कहा कि खेल- खेल की भावना से खेला जाता है। यही युवा आगे चलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। इन्हीं युवाओं पर खेल का भविष्य निर्भर करता है। आयोजन का संचालन फतिगन अहमद ने किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *