सृष्टिमीडिया आजमगढ़। युवा कल्याण एवं प्रा.वि.द. विभाग आजमगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत जनपद स्तरीय युवा उत्सव, सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन करतालपुर बाईपास सराय मंदराज में एक विद्यालय के प्रांगण में किया गया।
जनपद स्तरीय युवा उत्सव, सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषिकान्त राय द्वारा मॉ वीणा वादिनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल अधिकारी राजनेत सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत आयोजित जनपद स्तरीय युवा उत्सव के बारे में बताया। मुख्य अतिथि ऋषिकान्त राय ने अपने सम्बोधन में कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिता के माध्यम से गांव एवं शहर में छिपी प्रतिभाओं को बढाने का कार्य जो युवा कल्याण विभाग कर कर रहा है, एक सराहनीय प्रयास है। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह द्वारा किया गया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कलाकार अपने जनपद, राज्य एवं देश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकरों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तनवीर अहमद, रमाकान्त वर्मा, ध्रुवचन्द मौर्य, वीरेन्द्र कुमार सिंह, सुरेन्द्र, अनिल कुमार खरवार, माता प्रसाद यादव, अनीश कुमार मौर्य, उमेश कुमार, आस्था सिंह, मुस्ताक, जगदीश प्रसाद यादव आदि उपस्थित थें।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव