मोदी की गारंटी अभियान की मंडल कार्यशाला हुई संपन्न

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लाभार्थी संपर्क अभियान के मंडल संयोजक संतोष तिवारी के रेतवां चन्द्रभानपुर स्थित आवास पर लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आनंद राय व जिला उपाध्यक्ष रामनयन सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र राय ने किया।
मुख्य वक्ता के रुप में मंडल अध्यक्ष भाजयुमो लालगंज आनंद राय ने कहा कि आज प्रत्येक परिवार किसी न किसी रूप में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुआ है। मोदी ने देश की चार जातियों को सर्वोपरि माना जिसमें गरीब, युवा, किसान और महिला के विकास के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हर घर नल से जल, गांव में बिजली, प्रभु श्री राम लला का प्राण प्रतिष्ठा होना, चंद्रयान-3, जी-20 की सफलता पूर्वक अध्यक्षता, 4 करोड़ गरीबों को पक्का मकान आदि अनेक कार्य हैं, जिससे हर परिवार लाभान्वित हुआ है। अब हमें मोदी जी के इन्हीं कामों को लेकर जनता के बीच में जाना है और उनसे संपर्क स्थापित करना है। इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन चौहान, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष राय, शिवराम प्रजापति, तेज बहादुर यादव, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार मोदनवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता सेक्टर अध्यक्ष हरि यादव, सोशल मीडिया मंडल प्रभारी राजेश राजभर, लल्लन यादव, समारू यादव, रामविलास तिवारी, उदयभान तिवारी, प्रमोद तिवारी, रवि शंकर, श्याम सुंदर, अभिषेक तिवारी, राम जग तिवारी, रामबचन, सभासद पूर्व प्रधान दीपक पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन युवा मोर्चा महामंत्री अनिल चौहान ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *