सृष्टिमीडिया फ़ूलपुर (आज़मगढ़)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खुरासो गांव निवासी युवक भोर में अपने घर से निकला काफी देर के बाद घर वालों ने इसकी खोज शुरु की शाम को इसका शव एक कुंए में उतराया मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुरासो ग्राम निवासी अवनीश विश्वकर्मा पुत्र मिथिलेश पाँच अगस्त की भोर में चार बजे के करीब घर से निकला और दिन निकलने के घण्टो बाद नही लौटा तो घर के परिजन परेशान होने लगे और तलास शुरु की लेकिन शाम तक कुछ पता नही चला। रात को परिजन गांव से दक्षिण कैलाश पाठक के पुराने ट्यूबेल की तरफ गए और कुँए में लाइट जलाकर देखा तो शव उतराया हुवा दिखाई दिया। भाई दिलीप द्वारा परिजनों व पुलिस को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुंए से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर शव को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अवनीश चार भाईयों में तीसरे नम्बर पर था। मृतक प्राइवेट स्कूल में पढाता था साथ ही कोचिंग करता था। उसकी तबियत खराब चल रही थी लखनऊ से इलाज चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार उसकी दिमाकी स्थित सही नही थी जिसका इलाज चल रहा था। गायब होने की सूचना पर माईका से पत्नी प्रीति भी आ गयी थी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वही ग्रामीणों का कहना है इस वर्ष में इस कुए में गिरकर मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व इसी कुए में बैजनाथ पुत्र रामराज का भी शव मिला था।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय