खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्क्र, चालक की मौत

शेयर करे

सृष्टिमीडिया रानीकीसराय (आजमगढ़)। स्थानीय थाना क्षेत्र में कोटिला के पास शनिवार अलसुबह ट्रक ने सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल खलासी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को ट्रक से किसी तरह बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊ जिले के अहमहा गांव निवासी बब्बू 36 वर्ष बिहार से चावल लादकर जबलपुर जा रहा था। वह रानी की सराय थाना के कोटिला बाजार से पूरब तरफ हाईवे के पास पहुंचा ही था कि वहां पहले से खड़े एक अन्य ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर काफी जोरदार थी। टक्कर के बाद ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ट्रक चालक बब्बू की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक के शव को किसी तरह से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल खलासी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *