सुरेश कुश्ती संघ के महासचिव तो विजय शंकर एवं आनन्द देव चुने गये उपाध्याक्ष

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के जनरल बॉडी मीटिंग 11 फरवरी को गोंडा जिले में की गयी। जिसमें आजमगढ़ के सुरेश उपाध्याय उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सर्वसम्मति से चुने गए और गोंडा के करण भूषण सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए एवं उनके साथ-साथ आजमगढ़ के ही विजय शंकर यादव एवं आनंद देव उपाध्याय को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का उपाध्यक्ष भी चुना गया।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने करण भूषण सिंह एवं सुरेश उपाध्याय के नाम का प्रस्ताव जनरल बॉडी मीटिंग में रखा जिसको पूरे उत्तर प्रदेश जिला कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारी ने स्वागत किया उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का चुनाव सेवानिवृत न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह, ओलंपिक संघ से परमेंद्र सिंह एवं भारतीय कुश्ती संघ द्वारा नामित एस. पी. देशवाल पर्यवेक्षक दल में उपस्थित रहे। कुश्ती संघ चुनाव में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी के साथ-साथ आजमगढ़ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव एवं संयुक्त सचिव सत्यवान यादव, प्रेमचंद यादव, श्रीकांत यादव उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए आजमगढ कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सुरेश उपाध्याय को महासचिव बनने से आजमगढ़ एवं पूरे उत्तर प्रदेश की कुश्ती को एक गति मिलेगी। इनकी इस उपलब्धि पर शंभू नाथ यादव (पूर्व प्रमुख), ज्ञान शंकर पहलवान (पूर्व जिला केसरी), प्रभु नाथ उपाध्याय, कोमल पहलवान, राधा मोहन गोयल, बुझारत यादव, योगेंद यादव, युगांत उपाध्याय, रामवृक्ष, गोविंद एवं प्रवीण कुमार यादव ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *