समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी पं.दीनदयाल की पुण्यतिथि

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा लालगंज व आजमगढ़ द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर सिविल लाइन स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कार्यकताओं के साथ माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सब सदैव प्रतिवर्ष पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित हो कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के विचार, संस्कार सब पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा बताए गए उनके आधार पर चलने वाली पार्टी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं। पार्टी सदैव राष्ट्रहित को सर्वाेत्तम मान कर काम करने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों वाली पार्टी है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सदर श्रीकृष्ण पाल, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण सिंह दादा, ज्ञानेद्र सिंह ज्ञानू, जिला मंत्री शैलेंद्र नाथ, अजय यादव, नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा, मनीष सिंह, मयंक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत लालगंज के सिविल लाइन वार्ड में मंडल उपाध्यक्ष गौरव कुमार रघुवंशी के आवास पर भाजपा मंडल लालगंज अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प एवं दीप अर्पित कर मनाई गई। मंडल अध्यक्ष भाजपा लालगंज रजनीकांत त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलकर भाजपा की डबल इंजन सरकार अंत्योदय हित के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष विशाल राय, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार मोदनवाल, हरि यादव, आनंद, संतोष चौहान, सागर सोनकर, बलवन्त सिंह, अमित साहू आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *