सृष्टिमीडिया आजमगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के द्वारा सूत्रधार संस्थान के संयोजन में जनपद में 6 अगस्त से 11 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को कलेक्ट्रेट रोडवेज परिसर रेलवे स्टेशन व रैदोपुर तिराहे पर हमारा अभिमान तिरंगा नामक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन अभिषेक पंडित के निर्देशन में किया गया। इस नाटक के जरिए लोगों में आजादी के 75 में वर्ष पूरे होने पर तिरंगा झंडा के प्रति आदर वह देश भक्ति की भावना जगाना है। प्रस्तुत कर्नाटक में पिंगली वेंकैया द्वारा डिजाइन किए गए भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का इतिहास गीत संगीत के माध्यम से आम दर्शकों को बताया गया। प्रस्तुत नाटक में हरिकेश मौर्य, रितेश रंजन, रामजन्म चौबे, श्रेयांश सिंह, आदित्य, अभिषेक, रंजीत कुमार प्रमुख लोग रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार