सृष्टिमीडिया आजमगढ़। जहानागंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने सभी आरोपियों को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
जहानागंज थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी हरेन्द्र यादव पुत्र इन्द्रपति यादव थाने में शिकायत की थी कि विपक्षी संन्तोष यादव पुत्र भूल्लू यादव, अशोक यादव पुत्र भूल्लू यादव, अवधेश यादव पुत्र रामजनम यादव 4. रमेश यादव पुत्र भूल्लू यादव 5. अभिषेक उर्फ लालू यादव पुत्र अवधनाथ यादव निवासीगण भीखमपुर थाना जहानागंज द्वारा जान से मारने का प्रयास किया गया। उपरोक्त मामले में पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारम्भ की गयी।
शनिवार को जहानागंज थाना पुलिस मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संम्बधित अभियुक्त अशोक यादव पुत्र भुल्लु यादव व अभिषेक यादव उर्फ लालू पुत्र अवधनाथ यादव ग्राम भीखमपुर थाना जहानागंज को भुजही पुलिया के पास हिरासत में पुलिस ने ले लिया। पुनः हरेन्द्र यादव पुत्र इन्द्रपति यादव, विदेशी यादव पुत्र सुरेश यादव, विरेन्द्र यादव पुत्र इन्द्रपति यादव, संजय यादव पुत्र रामसमुझ यादव ग्राम भीखमपुर थाना जहानागंज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गिरफ्तार सभी अभियुक्तो को सम्ंबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव