सृष्टिमीडिया मुबारकपुर (आजमगढ़)। सरकार एवं प्रबंध निदेशक पूर्वांचल के आदेशानुसार चलाया जा रहे अभियान का असर प्रदेश के अन्य जनपदों में भले ही दिखाई नहीं पड़ रहा है लेकिन मुबारकपुर सर्विस स्टेशन पर शत्रुघन यादव के नेतृत्व में बखूबी देखने को मिल रहा है।
विद्युत विभाग द्वारा राजस्व वसूली, कटिया कनेक्शन कर विद्युत चोरी करने वालों पर नकेल कसने का बदस्तूर कार्य गुरुवार व शुक्रवार को देर सायं तक शत्रुघन यादव अभियंता द्वारा जारी है। टीम ने गजहड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मो.सलमान पुत्र बदरूद्दीन, अनवारी पत्नी मो.हुसैन, ताजीया बानो पत्नी मो.आदिल, विजई यादव पुत्र पल्टन यादव, रामप्रवेश यादव पुत्र नान्हू यादव, चन्देव यादव पुत्र इनरु यादव, गुलाबी देवी पत्नी तेज़ प्रताप यादव निवासी गजहड़ा विद्युत चोरी करते पकड़े जाने पर शमसाद अहमद पुत्र अब्दुल खालिक, तबशुन निशा पत्नी मो.आमिन सराय मुबारक का बकाया होने पर विभाग द्वारा चोरी से विद्युत उपभोग करते पाये जाने पर उपरोक्त सभी लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 35 बकायादारों की लाईट काटी गई तो एक लाख 50 हजार रुपए राजस्व वसूली विभाग ने किया। इस अभियान में अवर अभियंता धीरज पटेल, सुधाकर यादव, अंजनी कुमार अवर अभियंता, बजरंग सिंह, लालमन, झिनक, जसवंत, रमेश, तेज प्रताप, बृजमोहन, प्रमोद यादव, सुधीर कुमार, उजाला, ओम प्रकाश, वकील अहमद आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव