मंहगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस

शेयर करे

सृष्टि मीडिया आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर महंगाई बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाल नारेबाजी करते हुये अग्रसेन चौराहा नेहरू हाल होते हुये कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंच कर धरना दिया और सड़क को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने कांग्रेसियो को हिरासत लेकर पुलिस वैन से पुलिस लाइन लाया।
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि देश में रिकॉर्ड बेरोजगारी एवं डीजल पेट्रोल एलपीजी तथा दालों एवं कुकिंग आयल की मूल्य वृद्धि ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। खाद्य सामग्रियों प्री पैक्ड अनाज आटा चावल शहद दही तथा अन्य दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी लगाने से मंहगाई और बढ़ गयी है। आम आदमी मंहगाई की मार से पूरी तरह त्रस्त है। सरकार द्वारा जल्दीबाजी में थोपी गयी अग्निपथ योजना में कई जोखिम हैं जिसने सशस्त्र बलों की वर्षाे से चली आ रही परंपराओ और लोकाचार और देश के करोड़ों युवाओं के आकांक्षाओं को नष्ट कर दिया है। देश के युवा हताश एवं निराश हैं। सरकार तानशाही पर उतारू है। सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लोकतांत्रिक देश में आंदोलन करना भी गुनाह हो गया है। सरकार लगातार अपने तंत्र के माध्यम से आंदोलनों को कुचलने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी किसी भी हाल में सरकार के आगे घुटने नहीं टेकेगी। जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। गिरफ्तार होने वालों में अवधेश कुमार सिंह, रमेश राजभर, नजम शमीम, मनोज कुमार सिंह, मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, अमर बहादुर यादव, अजीत कुमार राय, अरविंद पाण्डेय, जगदम्बिका चतुर्वेदी शामिल आदि लोग थे।
रिपोर्ट- प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *