मायके आयी विवाहिता का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी

शेयर करे

सृष्टिमीडिया अतरौलिया (आजमगढ़)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव निवासी प्रियंका 22 वर्ष पुत्री रामपति का शव छोटी सरयू नदी के किनारे मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ बूढ़नपुर सिद्धार्थ तोमर फॉरेन्सिक टीम प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
उक्त गांव निवासिनी प्रियंका घर से रात में ही गायब हो गई। सुबह लाश पाई गई। उसके शरीर पर जींस का पैंट व शर्ट पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होठ पर कटे का निशान पाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रियंका दो भाई दो बहनों में दूसरे नम्बर पर थी। प्रियंका की शादी इसी वर्ष 13 मई को अम्बेडकर नगर के आदमपुर गांव में हुई थी। एक सप्ताह पूर्व विदा होकर ससुराल से मायके लखनपुरा आई हुई थी। प्रियंका की शादी इससे पूर्व दो जगह और हुई थी जहां दो जगहों से उसकी शादी टूट गई थी। पुनः यह तीसरी शादी हुई थी। पिता रामपति ने का आरोप है कि मेरी बेटी की हत्या की गई हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्हें कप्तानगंज थाने पर बुलाया गया है। मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *