लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फेकू सिंह महाविद्यालय चेवार के प्रांगण में भाजपा युवा मोर्चा का नमो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाइव नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों, योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक योजनाओं व किए गए कार्यों को जनता के बीच पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के संबंध में बताते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी आरंभ कर दें। जिलाध्यक्ष ने नमो नव मतदाताओं से टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल कर के विकसित भारत एम्बेसडर बनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ सिंह, डॉ.पुष्पा सिंह, अशोक सिंह, राजेश सिंह, आनंद राय, अंशु मिश्रा, रणधीर सिंह, बिलाल अहमद खान, अवधराज यादव, अजय जायसवाल मौजूद रहे। महामंत्री आदर्श राय ने संचालन तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषभ सिंह गोलू ने अध्यक्षता किया। रजनीश जायसवाल संयोजकत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद