रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। यूपी पीसीएस की परीक्षा मंे क्षेत्र के ऊंचागाव निवासी कुंदन सिंह का चयन डिप्टी जेलर के पद पर होने से क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता है। कुंदन सिह पुत्र शिव प्रकाश सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा आजमगढ़ चिल्ड्रेन कालेज से की। स्नातक इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करने के बाद दिल्ली से तैयारी की। यूपी पीसीएस का परिणाम आते ही परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी व्याप्त हो गई। चार भाईयों में सबसे छोटे कुंदन सिंह शुरु से ही मेधावी रहे हैं। कुंदन ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को दिया है। भाई अभिमन्यु ने कहा कि क्षेत्र का भी मान बढ़ा है। घर पर बधाई देने वालांे का क्रम लगा है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा