अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के भवानीपुर दुर्गा माता मंदिर पर 31 जनवरी से 8 फरवरी तक श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमे मनमोहक झांकी का कार्यक्रम सायं 5 बजे से 6 बजे तक होगा। यज्ञ के संयोजक बाल संत शुभम दास जी महाराज ने कहा कि श्रीराम जी हम सभी के आदर्श हैं जिनका जीवन संघर्षों और हमारे लिए प्रेणाओं से भरा हुआ है।
उन्हांेने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के लिए पूज्य बालक दास जी अयोध्या धाम महाराज का आगमन होगा। उनके सानिध्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा में गांव के विशिष्ट सम्मानित लोग अशोक कुमार सिंह आईएफएस रिटायर्ड, डॉ.ओंकार नाथ सिंह भूतपूर्व कुलपति रांची विश्वविद्यालय, जयनाथ सिंह बीजेपी सदस्य प्रदेश कार्य समिति, राजेश यादव ग्राम प्रधान, हरिजतन दुबे, कालिका सिंह, हनुमान सिंह, शिव गोविंद दुबे, पुजारी विमल दास, वंश बहादुर, विनोद कुमार सिंह, सूर्यवंशम ट्रांसपोर्ट, संतोष कुमार दुबे, संजय सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, अंगद सिंह, मोहनलाल गोंड़, सनोद गोंड़ इस यज्ञ में सम्मिलित रहेंगे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद