आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आम आदमी पार्टी ने सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर अमर शहीद सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी। प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि गुलामी की दास्तान से मुक्ति हेतु अमर शहीद सुभाष चंद्र बोस ने देश ही नहीं विदेश की धरती से भी स्वतन्त्रता हेतु संग्राम छेड़ा था, वह अविस्मरणय है। आज की युवा पीढ़ी को अपने जीवन में सुभाष चंद्र बोस के बलिदान से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” के नारे पर पूरे देश में अंग्रेजी हूकूमत के खिलाफ जन-जागरण किया और आजाद हिन्द फ़ौज बनाकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अनिल यादव ने कहा कि सुबाष चन्द्र बोस भारत स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। इस अवसर पर तनवीर रिजवी, इसरार अहमद, शशिकांत राजभर, हरेन्द्र नाथ यादव, संजय यादव, राजेश सिंह उमेश यादव, राजन सिंह, कृपा शंकर पाठक, सतीश यादव, देवेन्द्र उपाध्याय, महेंद्र यादव, लौटू यादव, सतीश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार