जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बाल कृष्ण का जन्म दिवस

शेयर करे

सृष्टिमीडिया अतरौलिया (आजमगढ़)। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर में आचार्य बाल कृष्ण का जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

बृहस्पतिवार को आचार्य बाल कृष्ण का 50वें जन्म दिवस के अवसर पर पतंजलि परिवार अतरौलिया, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मीरपुर शिक्षा क्षेत्र पर जड़ी-बूटी दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें योग शिक्षक शंभू दयाल गुप्ता ने बच्चों को आसन तथा प्राणायाम कराया। उन्होंने बताया कि हम कैसे अपने परिवेश में ही पाए जाने वाले पौधों के औषधीय गुणों के सही उपयोग के माध्यम से जीवन भर निरोगी रह सकते हैं। हमें अपने रहन सहन को सुधारने की आवश्यकता है। हमें स्वस्थ रहने के लिए जड़ी बूटियों के साथ योग प्राणायाम को भी जीवन में सम्मिलित करने की आवश्यकता है तभी हम निरोगी काया को प्राप्त कर सकते हैं। योग गुरु अपने साथ लगभग 50 से अधिक औषधीय पौधों को ले गए थे जिनमें गिलोय, भूमि आंवला, सर्पगंधा, एलोवेरा, पत्थरचट्टा, नीम, तुलसी आदि थे। इनके औषधीय गुणों को उन्होंने विस्तार से बताया तथा उपस्थित लोगों को पौधों का परिचय कराया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में औषधीय पौधों को लगाया तो वही पौधों का वितरण विद्यालय परिवार तथा बच्चों में किया। इस अवसर पर अध्यापक राम किशोर मिश्र ,बखेडू कुम्हार, जितेंद्र कुमार सोनी, सुभाष चंद्र यादव, सौरभ सिंह, तारावती देवी, रसोइया, शांति देवी, सावित्री देवी, कौशल्या देवी आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *