सृष्टिमीडिया आजमगढ़। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल एलवल में बुधवार को छात्रसंघ के मुख्य पद हेड ब्वाय और हेड गर्ल के चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया का आयोजन किया गया। हेड ब्वाय के लिए बोस हाउस से अनुराग श्रीवास्तव कक्षा 12 गणित वर्ग, नेहरू हाउस से राज गौरव विज्ञान वर्ग, आजाद हाउस से समीर उर्रहमान विज्ञान वर्ग तथा गांधी हाउस से नीरज पाल गणित वर्ग उम्मीदवार रहे।
इसी क्रम में हेड गर्ल के लिए बोस हाउस से मलाइका विज्ञान वर्ग, नेहरू हाउस से प्रज्ञा यादव गणित वर्ग, आजाद हाउस से आयशा जमीर विज्ञान वर्ग व गांधी हाउस से दीक्षा सिंह गणित वर्ग उम्मीदवार रहीं। कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने मतदान किया। मतदान प्रक्रिया ई-वोटिंग के माध्यम से हुई। छात्र छात्राओं द्वारा चुने गये हेड ब्वाय व हेड गर्ल का विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था बकनाये रखने तथा छात्र हित में योगदान अपेक्षित होगा। प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह मतदान प्रक्रिया बच्चों को भविष्य में अपना प्रतिनिधि चुनने की योग्यता में विस्तार हेतु सहायक सिद्ध होगी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव