सृष्टिमीडिया फ़ूलपुर (आज़मगढ़)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के कतरानूरपुर के ग्राम सभा के प्रधान पद के उपचुनाव के लिए बुधवार को ब्लाक से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
फ़ूलपुर ब्लाक में दो ग्राम पंचायत फ़ूलपुर देहात व कतरानूरपुर प्रधान की मृत्यु के कारण रिक्त था फूलपुर देहात में प्रधान पद के लिए सुरेन्द्र यादव निर्विरोध हो जाने के कारण मात्र ग्राम पंचायत कतरानूरपुर ग्राम पंचायत में चुनाव होना है। उपचुनाव में यहा छः प्रत्यासी मैदान में है जिसके लिए गुरुवार को काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जायेगा। जिसके लिए नामित आरओ एडीओ सहकारिता राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने तीन पोलिंग पार्टी को आवश्यक सामाग्री बैलेट पेपर मतपेटिका सुपुर्द की गई और एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश दुबे ने बस द्वारा कतरानूरपुर के लिए पोलिंग पार्टी रवाना की।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव